Monday, January 26, 2026

कटघोरा को हाईटेक बस स्टैंड की सौगात, विधायक प्रेमचंद पटेल की मांग पर शहर को मिली करोड़ों की सौगात

Must Read

कटघोरा को हाईटेक बस स्टैंड की सौगात, विधायक प्रेमचंद पटेल की मांग पर शहर को मिली करोड़ों की सौगात

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को कटघोरा के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने नगर को करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान सीएम ने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। कटघोरा नगर को आधुनिक सुविधाओं से लैस हाईटेक बस स्टैंड मिलेगा। मुख्यमंत्री साय ने विधायक प्रेमचंद पटेल की मांग पर 5 करोड़ रुपए की लागत से बस स्टैंड निर्माण की घोषणा की। इससे नगरवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। सीएम साय ने आदिवासी कंवर समाज भवन के लिए 1 करोड़ रुपए स्वीकृत किए। वहीं जायसवाल कलार समाज को भी बड़ी सौगात दी गई। कसनिया चौक का नाम बदलकर अब भगवान सहस्त्रबाहु चौक रखा जाएगा। यहां 25 लाख रुपए की लागत से एक भव्य खेल उद्यान का निर्माण होगा। साथ ही कसनिया में भगवान सहस्त्रबाहु की आदमकद प्रतिमा और भव्य गार्डन बनाने की भी घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने अमर शहीद सीताराम कंवर की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही रामपुर चौक का नाम अब सीताराम कंवर चौक होगा। महेशपुर में आयोजित आम सभा में मुख्यमंत्री साय ने जनसमूह को संबोधित किया और सभी समाजों के प्रमुखों को शुभकामनाएं दीं। भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जोरदार स्वागत किया। कटघोरा में पूरे दिन उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

Loading

Latest News

राजस्व मंत्री ने मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण

कोरबा। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में राजस्व मंत्री...

More Articles Like This