कटघोरा पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से वसूला जुर्माना

Must Read

कटघोरा पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से वसूला जुर्माना

कोरबा। जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की निरंतर सख्त कार्रवाई के बीच कटघोरा पुलिस की एक और ताबड़तोड़ कार्रवाई बुधवार रात को देखने को मिली। कटघोरा थाना प्रभारी तेजकुमार यादव द्वारा अपनी पूरी टीम के साथ शहर के मुख्य चौराहे शहीद वीर नारायण चौक पर चेकिंग पॉइंट बनाकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। शहर में रात को शराब पीकर घूमने वालों, ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों और शहर के भीतर घुस रहे ओवरलोडिंग भारी वाहनों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। कटघोरा पुलिस ने नगर के मुख्य चौराहा शहीद वीर नारायण चौक पर चेकिंग पॉइंट बनाकर सघन जांच की। शहर के भीतर प्रवेश कर रहे भारी वाहन जो तेज रफ्तार में चलते दिखाई देते हैं। साथ ही ओवर लोडिंग किये भारी वाहनों के दौड़ने से नगर के भीतर बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जिसे लेकर कटघोरा थाना प्रभारी तेज कुमार यादव अपनी पूरी टीम के साथ रात्रि 9 बजे चेकिंग पॉइंट बनाकर ऐसे वाहनों पर चालानी कार्यवाही की साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्यवाही की गई।बढ़ती दुर्घटनाओं के मद्देनजर तथा न्यू मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वाले चालकों पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। थाना प्रभारी तेजकुमार यादव ने बताया कि ओवरलोड वाहनों पर पुलिस द्वारा सख्ती से शिकंजा कसा जा रहा है। 10 से अधिक वाहनों के चालान काटकर उन पर कार्यवाही किया जा चुका है। इस क्रम में आगे भी पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This