Wednesday, February 18, 2026

कटघोरा में नॉनवेज बिक्री पर रोक लगाने पार्षद लामबंद

Must Read

कटघोरा में नॉनवेज बिक्री पर रोक लगाने पार्षद लामबंद

कोरबा। नगर पालिका परिषद के वार्ड 9 तिलक नगर में स्थित दक्षिण मुखी हनुमान के बगल में कुछ लोग नॉनवेज बिक्री की जा रही है। उक्त कृत्य की जानकारी जब नगर पालिका क्षेत्र के पार्षदों को हुई तो इन्होंने उक्त लोगो के खिलाफ सीएमओ को पत्र प्रेषित कर कार्यवाही की मांग की है। तिलक नगर में गायत्री धर्मशाला के पास दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर स्थित है। जहां लोग पूजा अर्चना करने सुबह शाम पहुचते है।लेकिन कुछ लोग इस मंदिर के बगल में अपना व्यवसाय करने के लिए नॉनवेज बिक्री करते हैं। जो कि लोगो की भावनाओं को ठेस पहुँचा रहा है। मंदिर उक्त समस्या भाजपा पार्षदों तक पहुँची तो इन्होंने कटघोरा नगर पालिका परिषद के सीएमओ को पत्र लिखकर उक्त विक्रेताओं पर कार्यवाही कर हटाने की मांग की है। लोग बताते हैं कि नगर पालिका ने पूर्व से ही वार्ड 08 में मछ्ली विक्रेताओं के लिए जगह सुनिश्चित की हुई है लेकिन ये सुनिश्चित स्थान को छोडक़र मन्दिर के बगल में मछली बेच रहे हैं। भाजपा पार्षद शरद गोयल, अर्चना अग्रवाल, ममता अग्रवाल व उपाध्यक्ष बजरंग पटेल द्वारा सीएमओ को पत्र लिख उचित कार्यवाही की मांग की गई है।

Loading

Latest News

एग्जाम फीवर के बीच सेहत का ख्याल है जरूरी, परीक्षा के दौरान खानपान में लापरवाही पड़ सकती है भारी

कोरबा। बोर्ड और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के दौरान छात्र-छात्राओं पर मानसिक दबाव बढ़ जाता है। ऐसे समय में केवल...

More Articles Like This