Tuesday, February 17, 2026

कटघोरा वन मंडल में हो रही पेड़ों की अवैध कटाई, वन अमला को भनक तक नहीं, सुरक्षा भगवान भरोसे

Must Read

कटघोरा वन मंडल में हो रही पेड़ों की अवैध कटाई, वन अमला को भनक तक नहीं, सुरक्षा भगवान भरोसे

कोरबा। कटघोरा वनमंडल में रोजाना जंगलों से पेड़ों की अवैध कटाई हो रही है। वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं है, लकड़ी माफिया जंगल उजाड़ने में लगे हुए हैं। विभाग की निष्क्रियता के चलते जंगल में लगातार पेड़ों की अवैध कटाई हो रही है। वनों की सुरक्षा भगवान भरोसे है
ऐतमानगर वन परिक्षेत्र में गुरसियां व सलीहाभाठा के बीट में सैकड़ो पेड़ों की अवैध कटाई चल रही है। लकड़ी चोर बेख़ौफ़ साजा, धौरा पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। ऐतमानगर वन परिक्षेत्र में गुरसियां सलीहाभाठा बंजारी के बीट से सैकड़ो पेड़ की अवैध कटाई जोरों पर है। वहीं दूसरी ओर लकड़ी चोरो द्वारा साजा, धौरा प्रजाति के पेड़ों की लकड़ी की अवैध कटाई में निरंतर बेखौफ लगे हुए हैं। अवैध कटाई का कार्य खुलेआम चल रहा है। अंधाधुंध कटाई से जंगल अब ठूठ मे बदलने लगे हैं। अवैध कटाई पर वन विभाग का मौन रहना आश्चर्यजनक है, फिर भी वन विभाग के अधिकारियों का आंख मूंदकर बैठना यह साबित करता है कि वन रक्षक जंगल का भ्रमण न कर अधिकारियों की सेवा में लगे हुए है। ग्रामीणों ने बताया कि बीट गॉर्ड जहां कार्य रहा है वही जाते है तथा शिक्षक की तरह आना जाना करते है। मात्र मुख्यालय में समान रख कर अधिकारी को दिखावा करते है। पूर्व मे इसी लापरवाही के चलते मानगुरु जंगल में बड़ी बेदर्दी से पेड़ की कटाई हुई थी। जिस पर केवल खानापूर्ति के लिए छोटे कर्मचारियों को निलंबन की कार्रवाई हुई थी। अब देखने वाली बात है कि इस तरह की पेड़ की कटाई को वन विभाग किस तरह रोकने का प्रयास करता है। जिससे वनों की सुरक्षा हो सके।वन परिक्षेत्र जंगलों के संरक्षण संवर्धन तथा वनों की सुरक्षा के लिए केंद्र व राज्य सरकार प्रतिवर्ष क्षेत्र में लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, किंतु पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने में वन विभाग पूरी तरह असफल रहा है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This