Thursday, February 12, 2026

कनकी के सरपंच के खिलाफ पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने दिया आवेदन

Must Read

कनकी के सरपंच के खिलाफ पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने दिया आवेदन

कोरबा। जिले में विकासखंड करतला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनकी के सरपंच के विरुद्ध पंचों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। पंचों ने वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए हैं। उनका कहना हैं की सरपंच ने ग्राम पंचायत में कभी ग्राम सभा नहीं करवाई। उन्होंने आगे कहा कि नियम तो कहता है कि पंचायती राज अधिनियम के तहत् सरपंच को पंचों की बैठक कर विकास कार्य के लिये प्रस्ताव बनाना चाहिए और पंचायत में ग्राम सभा बैठक करवाकर प्रस्ताव बनाना चाहिए, लेकिन वास्तव में सरपंच ऐसा नहीं कर रहा है। अपने मन से विकास कार्य के लिये राशि बैंकों से आहरण कर रहा है। जिसके अंतर्गत जिला खनिज न्यास की राशि 10 लाख 15वें वित्त का राशि 6 लाख मुलभूत की राशि 2 लाख सांसद विधायक का राशि 2 लाख व्यक्तिगत शौचालय एसबीएम का राशि 6 लाख आदि शामिल है। इस संबंध में पंचों ने कलेक्टर को आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव की मांग की है।

Loading

Latest News

महिला शक्ति के संग बजट संवाद, गूंजा विकसित भारत का संकल्प, केंद्रीय बजट पर भाजपा महिला मोर्चा का भव्य संवाद

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय गोपाल मोदी जी की अध्यक्षता में मिनीमाता...

More Articles Like This