Thursday, February 5, 2026

कनिष्ठ अभियंता प्रशिक्षु की सीधी भर्ती के लिए दस्तावेजों का सत्यापन 5 को

Must Read

कनिष्ठ अभियंता प्रशिक्षु की सीधी भर्ती के लिए दस्तावेजों का सत्यापन 5 को

कोरबा। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के परिपत्र के तारतम्य में 3 मार्च को प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसका परीक्षा परिणाम व्यापम द्वारा घोषित कर दिया गया है। कनिष्ठ अभियंता (प्रशिक्षु) के पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया के अगले चरण में 5 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे से कार्यालय मुख्य अभियंता (मानव संसाधन), छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड डंगनिया, रायपुर में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाना है।दस्तावेजों के सत्यापन हेतु रोल नम्बर की जानकारी, समय सारिणी एवं बुलावा पत्र (कॉल लेटर) पॉवर कंपनी की वेबसाइट पर शीघ्र अपलोड किया जाएगा, जहाँ से उम्मीदवार अपना बुलावा पत्र (कॉल लेटर) डाउनलोड कर सकते है। यदि किसी उम्मीदवार को बुलावा पत्र (कॉल लेटर) डाउनलोड करने में कोई तकनीकी कठिनाई हो तो वह दूरभाष क्रमांक 0771-2574157 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This