कोरबा। कन्नौजिया राठौर समाज परिवार द्वारा स्वजनों के सहयोग से निर्मित शहर के द्वितीय सामाजिक भवन का लोकार्पण एवं वार्षिक सम्मेलन का आयोजन 1 फरवरी दिन रविवार को किया गया। यह नवीन सामाजिक भवन मैगजीन भाटा, वार्ड क्रमांक 34, दादरखुर्द (दादर रोड) में निर्मित किया गया है। वही कार्यक्रम के दौरान आनंद मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। समाज में महिलाओं की सहभागिता से आनंद मेला कार्यक्रम एंव सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दि गई । वही इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ,अति विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्नौजिया राठौर समाज केन्द्रीय अध्यक्ष हेमचंद राठौर विशिष्ट अतिथियों मे नगर निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कन्नौजिया राठौर समाज के महासचिव डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह राठौर, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, पार्षद श्रीमती सुनीता चौहान, पार्षद तरुण राठौर, पार्षद सुभाष राठौर, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष श्यामलाल राठौर, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष मनहरण राठौर, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष कन्हैया राठौर, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष चुडामड़ी राठौर, कन्नौजिया राठौर समाज कोरबा के अध्यक्ष सीताराम राठौर, जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव, जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर, नंद किशोर साव, सीताराम राठौर, देवप्रसाद राठौर, उमेंदराम साहू संजय राठौर, रामकुमार राठौर , बेनिराम राठौर, उर्मिला राठौर कि मंच मे सम्माननीय उपस्थिति रही। वही लोकार्पण कार्यक्रम व स्नेह सम्मेलन के सफल आयोजन मे मुख्य भूमिका कन्नौजिया राठौर समाज कोरबा अध्यक्ष सीताराम राठौर, कोषाध्यक्ष छबीराम राठौर एवं सचिव हरीश कुमार राठौर साथ ही समाज की विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष विजय कुमार राठौर (कोरबा शहर), जयनंद राठौर (बालको), फलेश राठौर (गेवरा-दीपका), छतलाल राठौर (दर्री), उघोलाल राठौर (सीएसईबी), राजेश कुमार राठौर (एसईसीएल), नानकचंद (एनटीपीसी) एवं चेतन राठौर (रुमगढ़ा) ने भागीदारी दिया। जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन चेतन व राजेश राठौर द्वारा किया गया। कन्नौजिया राठौर समाज कोरबा के सचिव हरीश कुमार राठौर ने लोकार्पण कार्यक्रम मे पधारे समस्त अतिथियो व सभी स्वजनों से कार्यक्रम मे गरिमामय उपस्थिति का आभार व्यक्त किया।
![]()




























