कबाड़ के अवैध धंधे पर कुसमुंडा पुलिस ने कसा शिकंजा, 42000 रुपये की कबाड़ किया गया जब्त
कोरबा। जिला पुलिस द्वारा कबाड़ के अवैध धंधे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक द्वारा लावारिस हालत मे मिले कबाड़ के मालिक एवं आरोपी की पतासाजी कर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुसमुंडा रूपक शर्मा के नेतृत्व में सर्वमंगला चौकी क्षेत्र में लावारिस हालत मे मिले कबाड़ पर 28 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही कर माल मालिक एवं आरोपी की पतासाजी की जा रही है। इसी तारतम्य में मुखबीर से सूचना मिला कि बरमपुर शराब भट्टी राजू कबाड़ी के पीछे डम्पिग् नाला में लावारिस हालत मे काफी मात्रा मे कबाड़ टीना एवं एक इलेक्ट्रानिक तराजू पुराना पड़ा है। जिसकी सूचना पर स्टॉफ एवं गवाहों को साथ पुलिस पहुंची। मौके पर जाकर लावारिस हालत मे पड़े बड़े वाहन के जले हुए फि़ल्टर टीना कबाड़ 2 टन कीमती 40000 रु. एवं एक इलेक्ट्रानिक तराजू पुराना कीमती 2000 रु. जुमला किमती 42000 रु. को जब्त किया गया। माल मालिक एवं आरोपी के नही मिलने पर धारा 28 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। माल मालिक एवं आरोपी की पतासाजी की जा रही है।
![]()

