Monday, January 26, 2026

करवा चौथ: ज्वैलरी व कपड़े की दुकानों में बढ़ी रौनक, पार्लर और बुटीक भी बुक, सुहागिनें सजने-संवरने और पूजन सामग्री खरीदने में व्यस्त, जगह-जगह होंगे सामूहिक पूजन

Must Read

करवा चौथ: ज्वैलरी व कपड़े की दुकानों में बढ़ी रौनक, पार्लर और बुटीक भी बुक, सुहागिनें सजने-संवरने और पूजन सामग्री खरीदने में व्यस्त, जगह-जगह होंगे सामूहिक पूजन

कोरबा। करवा चौथ का पावन पर्व इस वर्ष 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाने वाला यह व्रत पति की लंबी उम्र और दांपत्य सुख के लिए महिलाएं पूरे दिन निर्जला रहकर करेंगी। सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक उपवास के बाद महिलाएं चांद को अर्घ्य देकर पूजा संपन्न करेंगी। इस अवसर पर शहर में सोसायटियों, क्लबों और मंदिरों में सामूहिक पूजन का आयोजन होगा। इस बार चतुर्थी तिथि का आरंभ 9 अक्टूबर गुरुवार की रात 2.49 बजे से होगा और यह 10 अक्टूबर शुक्रवार की रात 12.24 बजे तक रहेगी। शाम को चांद निकलने के बाद महिलाएं पूजा-अर्चना कर पति के मंगल और दीर्घायु की कामना करेंगी। शहर के बाजारों में इस बार सूरत सिल्क, साउथ सिल्क और कांजीवरम साड़ियों की सबसे ज्यादा मांग बनी है। महिलाएं पारंपरिक के साथ आधुनिक डिजाइन पसंद कर रही हैं। त्योहार की तैयारी में महिलाएं पूरी तरह रंगी नजर आ रही हैं। पारंपरिक आस्था और आधुनिकता का संगम इस करवाचौथ को और भी खास बना रहा है। परंपरा के साथ करवाचौथ अब फैशन और स्टाइल का भी प्रतीक बन गया है। शहर की न्यूली मैरिड पार्लर से लेकर बुटीक तक तैयारी में जुट गई हैं। उनमें विशेष उत्साह देखा जा रहा है। लाल, मैरून और सुनहरी साड़ियों का ट्रेंड सबसे आगे है। बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही है। बाजारों में करवा 100 रुपए जोड़ी से लेकर 300 रुपए, चलनी 60 से 300 रुपए और काशी 10 रुपए तक बिकी। बुटीक, साड़ी सेंटर्स पर लाल साड़ी की मांग सबसे अधिक रही, जिनकी कीमतें 800 से 4000 रुपए तक रहीं।स्वर्णाभूषण और पूजा सामग्री की खरीदारी जोरों पर है। ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया कि करवाचौथ को लेकर ग्रूमिंग का सेशन जोरों पर है। खासकर फेशियल, पैडीक्योर, मैनीक्योर, हेयरकट, स्ट्रेटनिंग और कलरिंग जैसे ट्रीटमेंट करवाए जा रहे हैं ताकि पर्व के दिन महिलाएं खास लुक पा सकें।

Loading

Latest News

जिला कार्यालय में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

कोरबा। जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) कोरबा में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने गणतंत्र...

More Articles Like This