Thursday, February 5, 2026

कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने का झांसा, 16 लाख 40 हजार रुपए की ठगी की एसपी से शिकायत

Must Read

कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने का झांसा, 16 लाख 40 हजार रुपए की ठगी की एसपी से शिकायत

कोरबा। बालको की चोटिया कोयला खदान से वीआरएस लेने वाले कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने का झांसा देकर 16 लाख 40 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी के शिकार पूर्व कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक कोरबा और बांगो थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि पूर्व में बालको कंपनी ने चोटिया खदान को बंद कर दिया था। काम करने वाले 39 कर्मचारियों ने अक्टूबर, 2020 में वीआरएस फार्म दिया था। इसके बाद कंपनी ने सभी को स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) दे दिया। इसमें चोटिया, कोरबी, जलके, बनिया और इसके आसपास स्थित अन्य गांव के भू- विस्थापित कर्मचारी थे। सेवानिवृत्ति से पहले वीआरएस मिलने से खदान से प्रभावित कर्मचारियों की आर्थिक स्थित डगमगाने लगी। इस बीच बालको कंपनी ने चोटिया कोयला खदान से दोबारा खनन शुरू किया। वीआरएस लेने वाले कर्मचारियों ने दोबारा काम की तलाश शुरू की। इस बीच उनकी मुलाकात ग्राम गुरसिया में रहने वाले रोशन बघेल से हुई। रोशन ने वीआरएस लेने वाले कर्मचारियों को बताया कि उसकी पहुंच मंत्रालय तक है। वह दोबारा काम पर रखवा देगा। इसके लिए बघेल ने रुपए की मांग की। पूर्व कर्मचारी झांसे में आ गए। अलग- अलग किस्तों में 39 कर्मचारियों ने दोबारा काम मिलने की आस में बघेल को 16 लाख 40 हजार रुपए प्रदान किया। इसमें पहला किस्त मार्च में 7 लाख 80 हजार रुपए, दूसरा किस्त अप्रेल में 7 लाख 40 हजार रुपए व तीसरा किस्त एक लाख 20 हजार रुपए अक्टूबर दिया। कई माह गुजर गए। उन्हें चोटिया में दोबारा काम नहीं मिला। पहले तो बघेल आज कल का हवाला देकर टालता रहा। बाद में काम कराने से इनकार कर दिया। प्रभावितों को रुपए लौटाने से भी मना कर दिया। इससे लोग नाराज हो गए। उन्हें ठगी का पता चला। कमलेश निवासी जलके, सुरेंद्र ग्राम जजगी, विनोद ग्राम चोटिया, प्रदीप जांजगीर चांपा पंतोरा सहित अन्य कर्मचारियों ने बघेल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।

Loading

Latest News

बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्षा श्रीमती झा ने किया वार्ड क्र. 18 में प्राथमिक शाला भवन व वार्ड क्र. 02 में विद्युत पोल विस्तार एवं लाइट...

बांकीमोंगरा: क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने...

More Articles Like This