कर्मियों की समस्याओं को लेकर हुई छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ की बैठक

Must Read

कर्मियों की समस्याओं को लेकर हुई छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ की बैठक

कोरबा। कर्मचारी समस्याओं व विद्युत सबस्टेशन में उत्पन्न विद्युत व्यवधान में सुधार के लिए भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की बैठक अधीक्षण अभियंता वृत्त कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सभी अधिकारियों को संघ की ओर से पुष्प भेंट कर अभिनंदन किया गया। कोरबा वृत्त के सचिव एवं प्रदेश मंत्री यशवन्त राठौर ने संगठन के पदाधिकारियों तथा अधिकारियों का आपस में परिचय कराया। इसके पश्चात बिलासपुर क्षेत्र के अध्यक्ष संतोष शर्मा, महामंत्री संजय तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष रामायण प्रसाद, उपाध्यक्ष मनीष क्षत्री तथा प्रदेश महामंत्री नवरतन बरेठ ने कर्मचारियों की स्थापना शाखा से जुड़ी समस्याओं जैसे एडिशनल वेजेस, चिकित्सा देयक, यात्रा देयक, पदोन्नति, रेगुलराइजेशन तथा 33/11 के व्ही सबस्टेशन में होने वाले विद्युत व्यवधान के सुधार /मरम्मत एवं सबस्टेशन ऑपरेटर्स को नियमित भुगतान करने, लंबित ईएसआईसी व ईपीएफ की राशि भुगतान करने संबंधी विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। बैठक में पावर कंपनी से अधीक्षण अभियंता पी एल सिदार, कार्यपालन अभियंता एस के सोनी,एस के ठाकुर,आर एल वर्मा, रेणुका वर्मा ने समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन को आश्वस्त किया। संगठन से सुनीता जायसवाल, रजनी ओगरे, कोरबा वृत्त के अध्यक्ष सलिल शर्मा, सत्यप्रकाश गांधी गुप्ता तथा राजदेव सिंह की मौजूदगी रही। अंत में श्री राठौर ने सभी का आभार प्रकट करते हुए पहलगाम में आतंकी हमले में दिवंगत हुए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने शोक संवेदना व्यक्त की।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This