कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का हुआ श्रीगणेश

Must Read

कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का हुआ श्रीगणेश

कोरबा। पवित्र श्रावण मास में एसईसीएल कॉलोनी क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर के चित्रगुप्त मंदिर परिसर में शिव महापुराण कथा का आयोजन नागरिक संगठन की ओर से किया गया है।शनिवार को सुबह कथा के पहले दिन मंगल कलश यात्रा निकाली गई। काफी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति कलश यात्रा में दर्ज हुई। चित्रगुप्त मंदिर परिसर में शिव महापुराण कथा का आयोजन 2 से 8 अगस्त तक किया जा रहा। भागवत आचार्य पंडित दशरथ नंदन द्विवेदी के द्वारा यहां शिव महापुराण कथा का वाचन किया जाएगा। कथा के पहले दिवस मंगल कलश यात्रा गसजे बाजे के साथ निकाली गई। वरुण पूजन और मंगलकारी गणपति की पूजा अर्चना के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। कथा वाचक पंडित दशरथ नंदन द्विवेदी ने भगवान शिव के द्वारा जगत कल्याण के लिए किए गए कार्यों का वर्णन किया और इसके महत्व की जानकारी दी। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतिदिन भगवान शिव की कथा शाम 4 से 7 बजे तक चलेगी।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This