Sunday, January 25, 2026

कलेक्टर ने पसान में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

Must Read

कलेक्टर ने पसान में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 9 मार्च को प्रस्तावित आगमन की तैयारी का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर अजीत वसंत ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। वही इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर दिनेश नाग, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा सरोज महिलांगे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। वही कलेक्टर अजीत वसंत ने पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड के पसान में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम हेतु चिन्हाकिंत स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम की रूपरेखा की विस्तार से जानकारी दी और कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, पंडाल, बैठक व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, बेरिकेडिंग, विद्युत, शौचालय जैसी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने हैलीपेड में फायर ब्रिगेड सहित सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय का जिले के पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पसान में 9 मार्च 2024 का आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद देंगे।

Loading

Latest News

अब खुलेगी रजगामार में हुए भ्रष्टाचार की पोल, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का किया गया गठन, पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की...

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत रजगामार में हुए निर्माण कार्यों की अब जांच...

More Articles Like This