Sunday, February 15, 2026

कार्य पूर्ण होने के बाद भी भुगतान पाने भटक रहे ठेकेदार

Must Read

कार्य पूर्ण होने के बाद भी भुगतान पाने भटक रहे ठेकेदार

कोरबा। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश भर के स्कूल भवनों की जर्जर हालत को सुधारने के लिए अरबों रूपए जारी किये थे। कोरबा जिले में भी जिला शिक्षा अधिकारी, आदिवासी विकास विभाग एवं नगरीय निकायों के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में भी मरम्मत कार्य के तहत निविदा निकाली गई थी। वर्क आर्डर भी ठेकेदारों को दिए गए और आरईएस, नगर निगम एवं आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत ठेकेदारों ने 8 माह पूर्व कार्य भी पूर्ण कर लिया लेकिन आज तक 15 करोड़ का भुगतान नहीं हो पाया है। पूर्व में बताया गया था कि यूसीसी के कारण भुगतान रूका हुआ है। जल्द ही ठेकेदारों को भुगतान हो जाएगा और विभाग संबंधित तकनीकी विभागों को राशि जारी कर देगा, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी ठेकेदार परेशान हैं। सबसे ज्यादा ठेकेदार ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कोरबा के हैं और भुगतान न होने के कारण ऐसे ठेकेदारों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। आरईस द्वारा मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के कार्य करने के पश्चात भी भुगतान रोक दिया गया है, जिसके कारण ठेकेदारों के बीच आक्रोश व्याप्त हैं। ठेकेदारों ने शीघ्र भुगतान के लिए कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि उनके कार्य का सीसी भी जारी हो गया है, लेकिन अधिकारी इस मामले में गंभीरता नहीं दिख रहे हैं, जबकि कलेक्टर अजीत वसंत ने भी निर्देश दिया है कि सीसी जारी होने के बाद अधिकारी भुगतान करें।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This