Thursday, February 26, 2026

कार पलटी, चालक सहित दो लोग घायल

Must Read

कार पलटी, चालक सहित दो लोग घायल

कोरबा। बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 24 घंटे के भीतर दो दुर्घटनाएं हुई। अनियंत्रित होकर कार सडक़ से दूर होकर पलट गई। इसमें चालक सहित दो लोग घायल हो गए। चालक को गंभीर चोटें आई है, उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना बुधवार-गुरुवार की दरयानी रात लगभग डेढ़ बजे की बताई जा रही है।रायपुर-बिलासपुर के रास्ते कार अंबिकापुर जा रही थी। बांगो थाना क्षेत्र में केंदई के पास कार बेकाबू होकर सडक़ से नीचे जंगल में उतरकर पलट गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना डायल 112 को दी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन घायलों की ओर से अभी मोरगा चौकी को सूचना नहीं दी गई है। गौरतलब है कि एक दिन पहले मोरगा क्षेत्र में एक यात्री बस खड़ी ट्रक से टकरा गई थी। घटना में कई यात्री घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई थी। कोरबा जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन सडक़ दुर्घटनाएं हो रही है। इसमें लोगों की जान जा रही है। इसकी रोकथाम को लेकर पुलिस की ओर से पहल की जा रही है लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिल रही है। इधर पुलिस ने बढ़ती दुर्घटना के लिए वाहन चालकों के बेकाबू रतार को दोषी माना है।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This