Saturday, February 21, 2026

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Must Read

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। डरा धमकाकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने जांजगीर चांपा जिले से एक आरोपी को पकड़ा है। उसका नाम धरमेन्द्र कुमार साहू उर्फ धन्नु उम्र-43 वर्ष है, जो एसईसीएल मानिकपुर के डिपरापारा से अस्थाई पर रहता था। पांच दिन पहले एक नाबालिग लड़की मानिकपुर चौकी पहुंची। उसने मानिकपुर डिपरापारा में रहने वाले धमेन्द्र साहू पर डरा धमकाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। बताया कि साहू ने घटना की जानकारी घर वालों या किसी और देने पर जान से मारने की धमकी दी है। लड़की के बयान पर पुलिस ने पुलिस चौकी में केस दर्ज किया। आरोपी की तलाश शुरू की। इस बीच गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी मानिकपुर से भाग गया। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ से गिरफ्तार किया है। उसे कोरबा की एक कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This