Friday, February 27, 2026

कुदमुरा रेंज में हाथियों का उत्पात जारी, रौंदी फसल

Must Read

कुदमुरा रेंज में हाथियों का उत्पात जारी, रौंदी फसल

कोरबा। वनमंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में हाथियों का उत्पात जारी है। यहां के चचिया में 23 व कुदमुरा बिट में एक हाथी विचरण कर रहा है। चचिया बिट में सक्रिय हाथियों के दल ने बीती रात भारी उत्पात मचाते हुए ग्रामीणों के खेतों में लगे धान की फसल को रौंद दिया है। जिससे 15 लोग प्रभावित हुए हैं। उन्हें काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। हाथियों द्वारा क्षेत्र में लगातार उत्पात मचाए जाने से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। हालांकि वन विभाग का अमला प्रभावित क्षेत्रों में लगातार मुनादी कराने के साथ ही हाथियों की निगरानी में जुटा हुआ है फिर भी हाथी खेतों में पहुंच जा रहे हैं और ग्रामीणों की मेहनत पानी फेर रहे हैं। उधर कटघोरा वनमंडल के केंदई, एतमानगर व पसान क्षेत्र में भी हाथी समस्या लगातार बनी हुई है। यहां बड़ी संख्या में विचरण कर रहे हाथियों ने बीती रात एक बार फिर उत्पात मचाते हुए कई किसानों के फसल को रौंद दिया है। हाथियों द्वारा क्षेत्र में लगातार फसल को रौंदे जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This