Sunday, February 22, 2026

कुरीतियों और महिलाओं पर जो रहे अत्याचार को उजागर करती फिल्म है सुकवा, 10 जनवरी से पूरे छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Must Read

कुरीतियों और महिलाओं पर जो रहे अत्याचार को उजागर करती फिल्म है सुकवा, 10 जनवरी से पूरे छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में होगी रिलीज

कोरबा। राजद श्रीवास्तव प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्माता गजेंद्र श्रीवास्तव ने इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित निर्देशक मनोज वर्मा के साथ मिलकर सुकवा फिल्म का निर्माण किया है। जो 10 जनवरी से पूरे छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरा में रिलीज हो रही है। फिल्म सुकवा एक लोक कथा पर आधारित है, जिसकी कहानी ललित कुमार निषाद के द्वारा लिखी गई है। पटकथा संवाद मनोज वर्मा का है। उक्त जानकारी प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान निर्माता गजेंद्र श्रीवास्तव ने दी। फिल्म के संबंध में उन्होंने बताया कि यह एक ऐसी कहानी है जो सदि‌यों से चली आ रही कुरीतियों को उजागर करती, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को दर्शाती, और अंधविश्वास के प्रति जागरूकता पर आधारित है। मनोज वर्मा ने बताया कि फिल्म में भूत प्रेत भी हैं, लेकिन फिल्म हॉरर नहीं है। हंसी मजाक से भरपूर और एक संदेश देती है। फिल्म में सुपरस्टार मन कुरेशी, दीक्षा जायसवाल प्रदेश की जानी-मानी लोग गायिका एवं एनएसडी दिल्ली से पास आउट गरिन दिवाकर मुख्य रोल में दिखाई देंगी। इनके साथ-साथ प्रदेश के सभी जान माने कलाकार पुष्पेंद्र सिंह, विनय अम्बस्ट, क्रांति दीक्षित, अंजलि चौहान, मनोज जोशी, शीतल शर्मा, उपासना वैष्णव और कॉमेडियन के रूप में विख्य संजय महानंदे, हेमलाल कौशल, पप्पू चंद्राकर, संतोष निषाद, सेवक याद ओकार चौहान प्रमुख रूप से हैं। संगीतकार सुन सोनी ने संगीत दिया है।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This