Monday, February 16, 2026

कुसमुंडा खदान में कर्मियों को मिलेगा ठंडा पानी

Must Read

कुसमुंडा खदान में कर्मियों को मिलेगा ठंडा पानी

कोरबा। भीषण गर्मी को देखते हुए एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र प्रबंधन ने खनिक कल्याण की दिशा में एक नयी पहल करते हुए खदान में अंदर तक ठंडा आरओ पेयजल पहुंचाने का निर्णय लिया है। इस हेतु प्रबंधन ने 20 लीटर ठंडे आरओ पेयजल के जार की सप्लाई हेतु कार्य आदेश जारी कर दिया है और खनन क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति शुरु भी हो चुकी है।हर शिफ्ट में लगभग पानी के 20 जार पहुंचाने की व्यवस्था की गयी है। खनन क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन न पहुँच पाने के कारण खनिकों को पानी के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।कुसमुंडा प्रबंधन की इस पहल से अब खनिकों को उनके कार्यस्थल पर ही आसानी से ठंडा आरओ पेयजल मिल पाएगा जिससे भीषण गर्मी में भी उन्हें काम करने में सहूलियत होगी।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This