Wednesday, February 18, 2026

कुसमुंडा खदान में नीलकंठ कंपनी के कर्मी की मौत,आक्रोशित कर्मचारियों ने मुआवजा की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Must Read

कुसमुंडा खदान में नीलकंठ कंपनी के कर्मी की मौत,आक्रोशित कर्मचारियों ने मुआवजा की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा कोयला खदान में भारी वाहन की चपेट में आने से एक ठेका कर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला और देखते ही देखते कर्मियों की भीड़ जमा हो गई। मुआवजा की मांग को लेकर कर्मियों ने प्रदर्शन कर दिया। एक घंटे बाद आंदोलन समाप्त हुआ।
सूचना कंपनी के अधिकारियों को दी गई। वहीं कुसमुंडा पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। बताया जा रहा है कि मृतक सर्वेश कुमार (42) सुल्तान गंज बिहार रहने वाला था, जो पिछले कुछ सालों से नीलकंठ कंपनी में काम करता था। शुक्रवार की दोपहर लगभग 1बजे खदान में काम के दौरान यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक कर्मचारी ग्रेडर मशीन की चपेट में आ गया। मृतक कंपनी के मेस में ही रहकर काम करता था। सुबह फर्स्ट शिफ्ट में काम करने गया हुआ था। कंपनी के अन्य कर्मचारी और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया। तकरीबन घंटे भर बाद एसईसीएल और नीलकंठ अधिकारियों के आश्वाशन के बाद मृतक के साथी कामगारों ने आंदोलन समाप्त किया। मृतक के परिवार को तात्कालिक 1 लाख रुपए की सहायता राशि देने की कही गई। वहीं माइनिंग एक्ट 15 लाख रुपए दिए जाने का आश्वासन दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This