Monday, February 23, 2026

कुसमुंडा खनन क्षेत्र में डीजल चोरी का प्रयास विफल, टीएसआर जवानों की सजगता की सीएमडी ने की सराहना

Must Read

कोरबा। खदानों में डीजल चोरी कोई नई बात नहीं है, लेकिन अब डीजल चोर एसईसीएल की वर्दी पहनकर डीजल चोरी करने लगे हैं। इसका भंडाफोड़ त्रिपुरा स्टेट राइफल की कार्रवाई में हुआ है। जवानों ने चोरी के मंसूबे पर पानी फेर दिया। जिसकी मुख्यालय में सराहना की गई। विगत दिनों लगभग दोपहर 3:20 बजे 4 अज्ञात चोर एसईसीएल की वर्दी धारण कर सुरक्षा कर्मियों को भ्रमित करने के उद्देश्य से कुसमुंडा खनन क्षेत्र में बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 12 बीयू 6108 से अवैध रास्ते से प्रवेश किया। उक्त चोरों द्वारा 10 प्लास्टिक कंटेनरों में लगभग 170 लीटर डीजल चोरी कर फरार होने का प्रयास किया जा रहा था। त्रिपुरा स्टेट रायफल्स (टीएसआर) सुरक्षा कर्मियों की सजगता व तत्परता के कारण संदिग्ध वाहन की पहचान कर क्यूआरटी की सहायता से उसे रोकने का प्रयास किया गया। पकड़े जाने की आशंका से चोर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। त्रिपुरा स्टेट रायफल्स जवानों द्वारा वाहन से 170 लीटर डीजल बरामद कर चोरी के प्रयास को विफल कर दिया गया। कार्रवाई त्रिपुरा स्टेट रायफल्स उप कमांडेंट मिहिर दत्ता के निर्देशन में नायक सूबे. राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में राइफलमैन अमन टोप्पो, गोपाल दास, गेब्रियल केरकेट्टा, गुरुपदा गोपे तथा नायक बिश्नु उरांव द्वारा संयुक्त रूप से की गई। साहसिक व सतर्क कार्रवाई के लिए एसईसीएल के मुखिया हरीश दुहन सीएमडी एसईसीएल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में बिरंची दास निदेशक (मा.सं.), हिमांशु जैन मुख्य सतर्कता अधिकारी व लेफ्टिनेंट कमांडर वी. दक्षिणामूर्ति सुरक्षा प्रमुख की उपस्थिति में सभी जवानों को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति-पत्र व स्मृति-चिन्ह प्रदान किया गया। एसईसीएल प्रबंधन द्वारा त्रिपुरा स्टेट रायफल्स जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, सजगता व उत्कृष्ट टीमवर्क की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई तथा इसे कंपनी की सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था का उत्कृष्ट उदाहरण बताया गया।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This