Sunday, February 22, 2026

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा स्थल की चल रही जबरदस्त तैयारी, आज होगा आगमन

Must Read

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा स्थल की चल रही जबरदस्त तैयारी, आज होगा आगमन

कोरबा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का उर्जाधानी में कार्यक्रम निश्चित हुआ है, विश्व मजदूर दिवस 1 मई को वे कटघोरा के मेला ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे। वही पुलिस के अलाधिकारियों ने मंगलवार को मेला ग्राउंड पहुंचकर चल रही तैयारी का अवलोकन किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर छायादार व्यवस्था की जा रही है। मामला चूंकि केंद्रीय गृहमंत्री से जुड़ा हुआ है इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक सावधानी बरती जा रही है। प्रशासन के निर्देश पर आज आईजी,अपर कलेक्टर और एडिशनल एसपी के द्वारा आयोजन स्थल पहुंचकर यहां चल रही तैयारी का निरीक्षण किया गया। तैयारी के संबंध में और क्या कुछ सुधार हो सकता है, इस बारे में भी जरूरी दिशा निर्देश जारी किया गया है।राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह के इस दौरे को बहुत ही अहम माना जा रहा है। वही भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This