Monday, February 16, 2026

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 7 जुलाई को

Must Read

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 7 जुलाई को

कोरबा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएससी) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 7 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शेड्यूल के अनुसार परीक्षा के लिए 2 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। यह हिंदी, इंग्लिश समेत 20 अलग-अलग भाषाओं में होगी। प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत के देशभर के 136 शहरों में इसका आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि परीक्षा पेन और पेपर मोड में होगी। इसमें कुल 150 अंको के मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन (एमसीक्यू) पूछे जाएंगे। प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने से दो दिन पहले जारी किए जाएंगे। इस परीक्षा का रिजल्ट अगस्त के अंत में जारी होगा। जानकारी के मुताबिक क्लास 1 से 5 के लिए पेपर- 1 और क्लास 6 से 8 के लिए पेपर-2 होगा। परीक्षा शुल्क सामान्य/ओबीसी (एनसीएल) के तहत पेपर-1 या पेपर-2 किसी एक के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपए है। इसी तरह दोनों परीक्षा के लिए आवेदन करने पर 1200 रुपए शुल्क देना होगा।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This