केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मनाया काला दिवस, किया प्रदर्शन

Must Read

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मनाया काला दिवस, किया प्रदर्शन

कोरबा। केंद्र सरकार की नीतियों के संयुक्त ट्रेड यूनियन ने खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को एचएमएस,एटक,इंटक और सीटू ने राष्ट्रव्यापी काला दिवस मनाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सोमवार को गेवरा खदान के बाहर प्रमुख संगठनों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मजदूर,किसान और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ उनके द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। खदान के मुख्य द्वार पर खड़े होकर श्रमिक नेता काला झंडा लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। श्रमिक नेता चाहते है कि कोयला खदानों का निजीकरण बंद हो,श्रम कानूनों में संशोधन नहीं होनी चाहिए।एमडीओ मॉडल बंद होना चाहिए। रेवेन्यु मॉडल समाप्त करने को लेकर उनके द्वारा एक दिवसीय काला दिवस मनाया गया। श्रमिक संगठनों के विरोध का मजदूरों का भी समर्थन मिला है।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This