Friday, February 20, 2026

केएन कॉलेज में स्नेह सम्मेलन व वार्षिकोत्सव समारोह 15 को

Must Read

केएन कॉलेज में स्नेह सम्मेलन व वार्षिकोत्सव समारोह 15 को

कोरबा। कमला नेहरू महाविद्यालय का स्नेह सम्मेलन और वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन 15 जनवरी को आयोजित होगा। महाविद्यालय प्रांगण में यह कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे। प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने बताया कि इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन, खेल स्पर्धाओं, एनसीसी व एनएसएस गतिविधियों में अपनी प्रतिभा से कोरबा और छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत-सम्मानित किया जाएगा। कमला नेहरू महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष ने विद्यार्थियों, उनके पालकों और गणमान्य नागरिकों को कार्यक्रम में अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा के वार्ड 5 में 4.74 लाख की सीसी रोड सालभर से अधूरी, रहवासियों में रोष

वार्ड क्रमांक 5 में 4 लाख 74 हजार की लागत से बनने वाली सीसी रोड एक साल से अधूरी...

More Articles Like This