Friday, February 13, 2026

केजरीवाल को मिली बेल, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Must Read

केजरीवाल को मिली बेल, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

कोरबा। आखिरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई ।इस खबर के आम होने के बाद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखा गया। आप कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने इस मौके को सेलिब्रेट किया। पटाखे फोड़ एक दूसरे को गुलाल लगाया और मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर महिला विंग अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं हो सकता। अरविंद केजरीवाल सोने की तरह आंच में तप कर राष्ट्रीय नेता के रूप में उभरे हैं। कोषाध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि सीएम केजरीवाल की जमानत ऐसे वक्त पर हुई है जब हरियाणा में विधानसभा चुनाव है, निश्चित ही चुनाव में इसका सकारात्मक परिणाम दिखेगा। कार्यक्रम में जिला सचिव शत्रुघन साहू, ब्लॉक अध्यक्ष सपन सिंह बहादुर, महिला विंग ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा लहरे, बूथ अध्यक्ष परदेसी चौहान, मुशाहिद, लहना सिंह, दुर्गा देवी, गायत्री देवी, प्रतिभा देवी, संतोष चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This