Monday, February 2, 2026

केला खाते ही सीने में हुआ दर्द, अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ा, भाई ने अनहोनी की आशंका जताते हुए की निष्पक्ष जांच की मांग

Must Read

कोरबा। ओमपुर में रहने वाले एक युवक की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। उसे केला खाते ही सीने में दर्द होने पर अस्पताल लाया गया था। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक का शराब छुड़ाने उपचार चल रहा था। युवक की मौत को लेकर परिजनों ने भी संदेह जाहिर किया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मूलत: जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थानांतर्गत ग्राम हीरागुटई निवासी दिलेश्वर कश्यप 31 वर्ष ओमपुर के आवास क्रमांक एमक्यू 104 में रह रहा था। वह रोजी मजदूरी करता था, जबकि उसकी पत्नी राजकुमारी घरों में काम दो बच्चों का पालन पोषण करते आ रहे थे। दिलेश्वर पीएम आवास को बनवाने गांव जाने के नाम पर निकला था। वह कोसमंदा चांपा में रहने वाले दीदी जीजा के घर चला गया, जहां से शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे घर लौटा। दिलेश्वर अपने साथ केला लेकर आया था। जिसे परिवार सहित आपस में बांटकर खा लिया। दिलेश्वर की तबियत केला के खाते ही बिगड़ गई। उसे सीने में जलन के साथ दर्द की शिकायत हुई। जिसकी जानकारी होने पर विवाहिता पति को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले आई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में उस वक्त नया मोड़ आया, जब मृतक के भाई अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाई की मौत की खबर आज सुबह दी गई। करीब डेढ़ माह से पति पत्नी के बीच चरित्र संदेह को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर सगा समाज की बैठक भी रखी गई थी, लेकिन दोनों ही बैठक में शामिल नहीं हुए। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। इधर मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके पति शराब का सेवन करते थे। वे शराब की लत छुड़ाने दवा ले रहे थे।

Loading

Latest News

More Articles Like This