Tuesday, February 17, 2026

कॉलेजों में प्रवेश पाने 31 जुलाई तक समय

Must Read

कॉलेजों में प्रवेश पाने 31 जुलाई तक समय

कोरबा। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में ऑनलाईन प्रवेश के लिए कुलपति की अनुमति से पुन: समय सारणी घोषित की गई है। ऑनलाईन माध्यम से प्रवेश प्राप्त करने, द्वितीय चरण पंजीयन प्रारंभ होने की तिथि 19 जुलाई और ऑनलाईन माध्यम से प्रवेश पंजीयन के लिए अंतिम तिथि 26 जुलाई निर्धारित की गई है। महाविद्यालय द्वारा मेरिट सूची जारी किए जाने की तिथि 28 जुलाई है, जिसके बाद सूची में जगह बनाने वाले विद्यार्थियों को शुल्क जमा कर प्रवेश प्राप्त करने 31 जुलाई तक समय दिया जाएगा।प्रवेश की अंतिम तिथि पश्चात् प्रवेशित छात्र-छात्रओं की सूची कुलपति से अनुमोदन के लिए अनिवार्य रूप से विश्वविद्यालय प्रेषित करने कहा गया है। प्रवेश की प्रकिया प्रवेश मार्गदर्शिका सिद्धांत 2025-26 एवं शासन द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों के अनुक्रम में की जाएगी।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This