Sunday, February 22, 2026

कॉलोनी की सडक़ों पर बना है मवेशियों का कब्जा, लोगों को हो रही परेशानी, हादसे का बना है खतरा

Must Read

कॉलोनी की सडक़ों पर बना है मवेशियों का कब्जा, लोगों को हो रही परेशानी, हादसे का बना है खतरा

कोरबा। शहर की मुख्य सडक़ों के साथ विभिन्न कॉलोनी की सडक़ों पर इन दिनों मवेशियों का जमघट लगा रहता है। बड़ी संख्या में मवेशी सडक़ों पर दिन-रात भटकते व बैठे रहते हैं। इस कारण कई बार आवागमन अवरुद्घ हो जाता है। मवेशियों के कारण वाहन चालकों का मार्ग से निकलना मुश्किल हो जाता है। हादसे का खतरा बना हुआ है। इसे लेकर कई बार लोगों ने शिकायत की, किंतु कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते नागरिक परेशानी उठाने को मजबूर हैं।
पंडित रविशंकर शुक्ल नगर, शिवाजी नगर, महाराणा प्रताप नगर, कृष्णा नगर, डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर तथा निगम कॉलोनी क्षेत्र के पशुपालकों की गैर जिम्मेदारी व हठधर्मिता के कारण नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पशुपालक गायों को भटकने के लिए खुला छोड़ देते हैं। इसके चलते बड़ी संख्या में गाय विभिन्न कॉलोनी की गलियों में दिनभर घूमती रहती हैं। मार्ग के बीच में ही कहीं भी बैठ जाती हैं। इस कारण मार्ग बाधित हो जाता है। वाहन चालक हार्न बजाते रहते हैं, किंतु इन पशुओं पर इसका कोई असर नहीं होता है। कई बार ये पशु आपस में लड़ते भी हैं, जिसकी वजह से कई वाहनों को नुकसान हो जाता है। मार्ग से गुजरने वाले लोगों को घायल होना का डर रहता है। नगर निगम द्वारा उनकी रोकथाम के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसे लापरवाह और गैर जिम्मेदार पशुपालकों पर जुर्माना की कार्यवाही की जानी चाहिए।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This