Saturday, February 14, 2026

कोयला कर्मियों के भत्ता में कटौती, वेतन में पांच सौ से दो हजार तक पड़ेगा असर

Must Read

कोयला कर्मियों के भत्ता में कटौती, वेतन में पांच सौ से दो हजार तक पड़ेगा असर

कोरबा। कोल इंडिया की ओर से चालू तिमाही में इंडस्ट्रीयल डीए(आईडीए) को लेकर जारी पत्र के अनुसार अस्थायी महंगाई भत्ता में कमी की गई। इससे कोयला अधिकारियों के वेतन में न्यूनतम पांच सौ से दो हजार रुपए तक कमी आएगी। यह एक अप्रैल से जून तक प्रभावी होगा।इस तिमाही कोयला अधिकारियों को बेसिक का 48.7 महंगाई भत्ता मिलेगा। इसके पूर्व की तिमाही में 49.6 प्रतिशत था। यानी दशमल 9(.9) प्रतिशत की कमी हुई है। महंगाई इंडेक्स के अनुसार इसमें हर तिमाही में परिवर्तन होता है। आमतौर पर थोड़ी बहुत वृद्धि का ही ट्रेंड रहा है। मोटे तौर पर पांच सौ से 2000 रुपए की कमी वेतन में होगी। औसतन देखें तो हजार रुपए की कमी होगी। ग्रेडवार बेसिक के आधार पर आईडीए के अनुसार वेतन में कमी-बेसी होती है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This