Wednesday, February 18, 2026

कोरबा का तस्कर हीरों के साथ मैनपुर में पकड़ाया

Must Read

कोरबा का तस्कर हीरों के साथ मैनपुर में पकड़ाया

कोरबा। बारिश थमते ही प्रदेश में हीरा तस्कर सक्रिय हो गए हैं। मैनपुर में 31 नग हीरे के साथ कोरबा का तस्कर पकड़ाया है। मैनपुर पुलिस ने घेराबंदी कर तस्कर को पकड़ा और सलाखों के पीछे भेज दिया है। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है।दरअसल बारिश थमते ही पायलीखंड का हीरा बाहर आने लगता है। चूंकि बारिश के दरम्यान आवाजाही बंद हो जाता है और संवेदनशील इलाकों में पुलिस व मुखबिर की नजर बनी रहती है। इनसे बच कर बारिश थमते ही बाहरी तस्कर अंदरूनी इलाके से हीरे एकत्र करने पहुंच जाते हैं। मैनपुर पुलिस ने कोरबा जिले के बालको इलाके में रहने वाले आरोपी ठाकुर राम को 31 नग हीरे के साथ गिरफ्तार किया है। मैनपुर पुलिस बताया कि आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This