Thursday, February 19, 2026

कोरबा की बेटी प्रीति बनी सिविल जज

Must Read

कोरबा की बेटी प्रीति बनी सिविल जज

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज के 48 पदों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। साक्षात्कार के बाद जारी चयन सूची में कोरबा जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता, पब्लिक नोटरी राजेन्द्र कुमार पालीवाल की सुपुत्री व संघ की सदस्या प्रीति पालीवाल का भी व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 के पद पर चयन हुआ है। वे कोरबा जिला से एकमात्र चयनित अभ्यर्थी हैं। उन्हें बधाईयाँ मिल रही हैं। बता दें कि सिविल जज के कुल 48 पदों पर भर्ती के लिए दिसंबर 2022 में वैकेंसी निकली थी। सिविल जज के लिए परीक्षा जून महीने 2023 में ली गई थी। परीक्षा परिणाम अगस्त महीने में जारी किए गए।प्राप्त अंकों के आधार पर इंटरव्यू में कुल पद से तीन गुणा यानी 144 उम्मीदवारों को चिंहित किया गया था। लेकिन वर्गवार, उपवर्गवार अर्हता अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर 152 को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। जिसके अंतिम परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

Loading

Latest News

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण   कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

More Articles Like This