Sunday, February 22, 2026

कोरबा के किक बॉक्सर्स ने 85 पदक जीते

Must Read

कोरबा के किक बॉक्सर्स ने 85 पदक जीते

कोरबा। मुख्यमंत्री कप राज्य स्तरीय ओपन किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ किकबाक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में ओपी जिंदल विश्वविद्यालय रायगढ़ में किया गया।प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 800 खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों व ऑफिसियल ने किकबॉक्सिंग की सभी विधाओं पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट,किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लोकिक, के-वन , म्यूजिकल फार्म्स और क्रिएटिव फार्म्स में हिस्सा लिया। जिसमें जिले के खिलाडिय़ों ने 85 पदक जीतने के साथ कप पर कब्जा जमाया। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन लाल मुंदड़ा ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री कप का आयोजन किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक बालिका खिलाडिय़ों ने विभिन्न वजन वर्गो में हिस्सा लिया। कोरबा जिले के सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी के खिलाडिय़ों ने 70 स्वर्ण, 10 रजत तथा 5 कांस्य सहित कुल 85 पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है। जिले की टीम के सभी खिलाडिय़ों एवं आफिशियल के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने बधाई दी है। पार्षद नरेंद्र देवांगन एवं क्रीड़ा भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री कौशलेंद्र ने सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी में क्रीड़ा भारती कोरबा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सभी खिलाडिय़ों का सम्मान किया। इस अवसर पर किकबाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, क्रीड़ा भारती कोरबा के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, रामकृपाल साहू, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीती मिश्रा, शैलेश सिंह सोमवंशी, विकास नामदेव एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी।

बाक्स
धनीराम स्कूल के बच्चों ने जीते चार गोल्ड सहित 6 मेडल
राज्य स्तरीय ओपन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में धनीराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल बरपाली के किक बॉक्सर्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 3 से 5 जनवरी तक ओपी जिंदल विश्वविद्यालय रायगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में धरीराम स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा सिद्धि सिंह सोनवानी ने प्वाइंट फाईट किक लाइट में दो गोल्ड मेडल जीते हैं। कक्षा 9वीं के राहुल मैत्री ने प्वाइंट फाईट लाइट कांटेक्ट में रायगढ़ को परास्त कर 2 गोल्ड मेडल अपने नाम किए। स्कूल की कक्षा 9वीं की छात्रा आराध्या झा, कक्षा 7वीं के छात्र परविंदर सिंह ने सिल्वर मेडल जीता है।विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ.विवेक रंजन महतो, प्रिसिंपिल मनोहरण टी व शैक्षणिक प्रमुख आरके मिश्रा सहित विद्यालय परिवार ने बधाई व शुभकामनाएं दी है। श्री महतो ने इस अवसर पर कहा कि विद्यालय में बच्चों को अध्यापन के साथ-साथ खेल विधा में भी पारंगत करने का काम किया जा रहा है। विद्यालय के बच्चे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं खेल आयोजनों में भी प्रदेश के साथ-साथ जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This