Friday, February 13, 2026

कोरबा के 20 वें एसपी के रूप में सिद्धार्थ तिवारी ने लिया चार्ज

Must Read

कोरबा के 20 वें एसपी के रूप में सिद्धार्थ तिवारी ने लिया चार्ज

कोरबा। जिले के 20वें पुलिस कप्तान के तौर पर युवा आईपीएस सिद्धार्थ तिवारी की पदस्थापना की गई है। आईपीएस सिद्धार्थ तिवारी मंगलवार की शाम कोरबा पहुंचे। एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद सलामी दी गई। फिर उन्होंने चार्ज संभाल लिया। मातहत अधिकारियों से मिलकर उन्होंने कोरबा के भूगौलिक स्थिति के साथ ही पुलिसिंग की जानकारी ली। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि कोरबा में बेसिक पुलिसिंग पर उनका जोर रहेगा। अपराध नियंत्रण के साथ ही आमजन की मदद को प्राथमिकता उनके प्राथमिकता में शामिल रहेगी। उन्होंने शहर के ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में कहा कि आने वाले दिनों में वे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा व जरूरी जानकारी लेंगे। शहर में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था हो और दुर्घटना नियंत्रण रहे इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। अगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा कि गुंडे- बदमाशों पर नकेल कसकर रखी जाएगी, प्रशासन के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्षता के साथ कराया जाएगा।
बॉक्स
2015 बैच के आईपीएस है सिद्धार्थ तिवारी
आईपीएस सिद्धार्थ तिवारी 2015 बैच के आईपीएस है। वे मूलत: दिल्ली निवासी है। दिल्ली में उन्होंने पत्रकारिता करते हुए समाज सेवा के जज्बे के साथ उन्होंने यूपीएससी के लिए प्रयास करते हुए परीक्षा दी और वर्ष 2015 में आईपीएस बने। उन्होंने छत्तीसगढ़ कैडर चुना। एसपी के पद पर उनकी पहली पदस्थापना दुर्ग हुई थी। जिसके बाद वे नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा के एसपी भी रहे। कोरबा से पहले वे मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर के एसपी थे।

Loading

Latest News

पेट दर्द से कराह रहे युवक ने खाया टेबलेट, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

कोरबा। महुआडीह में रहने वाले युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह पूरी रात पेट दर्द से कराहता रहा।...

More Articles Like This