Wednesday, February 11, 2026

कोरबा डिस्ट्रिक्ट आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह और सचिव बने संदीप

Must Read

कोरबा डिस्ट्रिक्ट आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह और सचिव बने संदीप

कोरबा। हरी मंगलम होटल में कोरबा डिस्ट्रिक्ट आर्टिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर संजय सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। इसके साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सत्या जायसवाल, उपाध्यक्ष एन के त्रिपाठी, सचिव संदीप शर्मा एवं कोषाध्यक्ष सुनील मानिकपुरी, संगठन सचिव कमल सिंह, उप सचिव गोपाल भौमिक एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राम प्रवेश पाल, संजीव राय, जय नारायण राठौर को मनोनीत किया गया। गुलशन अरोरा को अध्यक्ष पद से पदोन्नत कर पुन: संरक्षक के पद पर मनोनीत किया गया। इसके साथ ही हरजीत सिंह राजपाल को भी संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया। बैठक में वरिष्ठ संरक्षक दिलीप वर्मा ने कहा कि स्टार वाइस ऑफ़ इंडिया फेम जाकिर हुसैन के सपनो को साकार करना है। इसके लिए प्रशासन से एसोसिएशन के लिए भवन की मांग किया जाएगा। संरक्षक गुलशन अरोरा ने कहा कि कोरबा के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि एसोसिएशन को एक नए मुकाम में ले जाया जायेगा और संगीत से जुड़े कलाकारों के साथ साथ सभी प्रकार के कला संस्कृति जुड़े लोगों को एसोसिएशन से जोड़ा जाएगा। सचिव संदीप शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन में स्वर्गीय जाकिर हुसैन के पुण्यतिथि पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करके उनको श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This