Sunday, March 1, 2026

कोरबा में धूमधाम से मनाया गया सावन उत्सव, ‘सावन सुंदरी’ प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र

Must Read

कोरबा में धूमधाम से मनाया गया सावन उत्सव, ‘सावन सुंदरी’ प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र

कोरबा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोरबा में सावन उत्सव तीज महोत्सव के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया। यह आयोजन होटल टॉप एंड टाउन में आयोजित किया गया, जिसमें समाज की बहनों और पदाधिकारियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक केशरवानी और अध्यक्षता महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा विजय केसरवानी ने की। वही समारोह की शुरुआत ढोल-नगाड़ों के साथ मेहमानों की अगवानी से हुई। इसके पश्चात कश्यप जी की पूजा, आरती और वृक्षारोपण कर अतिथियों को मंच पर सम्मानपूर्वक स्थान दिया गया। फूल-मालाओं और श्रीफल से उनका स्वागत किया गया। वही कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा ‘सावन सुंदरी’ प्रतियोगिता, जिसमें कोरबा नगर की बहू-बेटियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में श्रीमती आषी आशीष को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया, साथ ही सभी प्रतिभागियों को ‘सावन सुंदरी’ घोषित किया गया। महिलाओं ने मराठी थीम पर आधारित पारंपरिक वेशभूषा में गणेश वंदना, स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उल्लास से भर दिया। महिला अध्यक्ष श्रीमती विभा विजय केसरवानी ने अपने उद्बोधन में बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में महिलाएं तीज महोत्सव को भव्य रूप से मना रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक केशरवानी ने कोरबा नगर महिला सभा को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि समाज की एकता और जागरूकता ही संगठन की शक्ति है। वही इस अवसर पर अनेक गणमान्य पदाधिकारी व समाजसेवी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप दिया।

Loading

Latest News

होली पर्व के मद्देनज़र कोरबा पुलिस द्वारा एडवाइजरी पंपलेट जारी, सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं कानून के दायरे में रहकर होली मनाने की अपील

कोरबा। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों...

More Articles Like This