कोरबा-यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का बदला गया रूट

Must Read

कोरबा-यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का बदला गया रूट

 

कोरबा। दक्षिण पश्चिम रेलवे के बैंगलुरू रेल मंडल के पेनुकोन्डा जंक्शन व मक्काजिपल्लि स्टेशनों के मध्य ब्लॉक लेकर महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इनमें कोरबा-यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी शामिल है, जो परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन दो व 5 फरवरी को परिवर्तित मार्ग व्हाया पेनुकोन्डा जंक्शन-नारायणपुरम, श्री सत्य सार्इं प्रशांति निलयम- बसंपल्लि मार्ग होकर यशवंतपुर जाएगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं । इसी कड़ी में अधोसंरचना विकास के लिए पेनुकोन्डा जंक्शन व मक्काजिपल्लि स्टेशनों के मध्य ब्लॉक लेकर महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा। इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे से चलने वाली कोरबा-यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12252-12251) परिवर्तित मार्ग से चलेगी। 2 व 5 फरवरी को कोरबा से चलने वाली ट्रेन संख्या 12252 कोरबा- यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया पेनुकोन्डा जंक्शन-नारायणपुरम- श्री सत्य साईं प्रशांति निलयम- बसंपल्लि मार्ग होकर यशवंतपुर जाएगी। इसी तरह 2 व 6 फरवरी को यशवंतपुर से चलने वाली ट्रेन 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया पेनुकोन्डा-नागसमुद्रम-धर्मवरम जंक्शन मार्ग होकर कोरबा पहुंचेगी।

Loading

Latest News

सीईओ जिला पंचायत ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता युक्त कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

कोरबा। सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने गुरुवार को जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत अरदा एवं ढेलवाडीह...

More Articles Like This