Friday, February 13, 2026

कोरोना से निपटने बढ़ाना होगा जांच का दायरा, लक्ष्य के मुताबिक नहीं हो रहे टेस्ट

Must Read
  • कोरोना से निपटने बढ़ाना होगा जांच का दायरा, लक्ष्य के मुताबिक नहीं हो रहे टेस्ट

कोरबा। कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य अमला एक बार फिर अलर्ट मोड पर है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रबंधन 10 बेड वाली एक सुरक्षित कोविड वार्ड बनाया गया है। लेकिन स्वास्थ्य अमला निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक जांच नहीं कर रहे हैं। जिले में अभी कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट के मामले सामने नहीं आए हैं। लेकिन कई प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तैयारी का दावा किया जा रहा है। अस्पताल में 10 बेड वाली एक अलग वार्ड तैयार किया गया है। वार्ड में अत्याधुनिक बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था, दवाईयां सहित अन्य इलाज संबंधी आवश्यक उपकरणों की जांच कर सेटअप तैयार करने की बात कही जा रही है। साथ ही स्टाफ और चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। संक्रमण के रोकथाम के लिए राज्य शासन ने प्रतिदिन लगभग सौ से अधिक लोगों के सैंपल की जांच का लक्ष्य दिया है, लेकिन स्वास्थ्य अमला इसे लेकर गंभीर नहीं है। रोजाना लगभग 50 से 60 मरीजों के ही सैंपल की जांच हो रही है।चिकित्सकों की ओर से लोगों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जा रही है। सार्वजनिक स्थान, भीड़ वाले क्षेत्र में जाने पर मास्क की उपयोगिता पर जोर दिया जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की माने तो अभी तक कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट के मरीज कोरबा जिले में सामने नहीं आए हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके लिए स्वास्थ्य अमला, मितानीन सहित अन्य माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This