Saturday, February 14, 2026

कोल अधिकारी कर्मचारियों के परामर्श शुल्क में हुई वृद्धि

Must Read

कोल अधिकारी कर्मचारियों के परामर्श शुल्क में हुई वृद्धि

कोरबा। कोल इंडिया प्रबंधन ने अधिकारियों और कर्मचारियों के ओपीडी शुल्क में बढ़ोतरी की है। 10 जून को इस आशय का आदेश जारी किया गया है। ओपीडी शुल्क में 850 रूपए की वृद्धि की गई है। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों और कर्मचारियों के ओपीडी शुल्क की प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाकर 1200 रुपए कर दी गई है। पहले यह राशि 350 रुपए थी। ओपीडी शुल्क की प्रतिपूर्ति राशि में बढ़ोतरी का निर्णय 10 मई 2024 को आयोजित हुई सीआईएल की 465वीं बैठक में लिया गया था।संशोधित परामर्श शुल्क के तहत प्रति परामर्श 1200 रुपए या वास्तविक परामर्श शुल्क, जो भी कम हो की प्रतिपूर्ति की अनुमति है। परामर्श शुल्क रसीद प्रस्तुत करने पर मेडिकल एटेंडेंस रुल्स (एमएआर) के अंतर्गत संशोधित राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This