Wednesday, February 25, 2026

कोसरिया यादव समाज की हुई बैठक, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

Must Read

कोसरिया यादव समाज की हुई बैठक, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

 

कोरबा। छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज (छ.ग.) का प्रदेश स्तरीय बैठक समुदायिक भवन शीतला चौक मठपारा रायपुर आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश के समस्त पदाधिकारी, समस्त जिलाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी को आमंत्रित किया गया। प्रदेश संगठन के निर्मित सामाजिक एवं संगठनात्मक नियमों का संशोधन एवं बडे कोसरिया यादव समाज का संविलयन हेतु बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन माधव कुंवर सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष व राजेश कुमार यादव प्रदेश सचिव एवं रुपलाल यादव प्रदेश सचिव के द्वारा सुसंचालन तथा डा.अजय यादव प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में निर्मित नियमावली को ललित यादव प्रदेश सचिव के द्वारा क्रमश: पढकर व सुनाकर समस्त पदाधिकारियों से सुझाव लिए गए। आम सहमति लेते हुए संशोधित किया गया। सामाजिक नियम व संगठन नियमावली सर्व सहमति से बनाया गया है। उस नियमावली को छत्तीसगढ़ के समस्त जिला में कोसरिया यादव बन्धु इस नियम का पालन व अनुशरण करेंगे। साथ ही बडे कोसरिया यादव समाज के संविलियन को प्रदेश अध्यक्ष डा अजय यादव व समस्त जिलाध्यक्षों के विचार लेते हुए सर्व सहमति से कोसरिया यादव समाज एवं बडे कोसरिया यादव समाज में बेटी-रोटी के लेनदेन पर सहमति बनी। पूर्ण संविलियन के तहत बडे कोसरिया यादव समाज के पदाधिकारियों की कम क्षेत्रों से उपस्थिति रहने के वजह सें दोनों समाज के आपसी नियमों के तालमेल बनाने हेतु आगामी बैठक तक विचाराधीन रखा गया है। बैठक में उपस्थित पदाधिकारी डा.अजय यादव प्रदेश अध्यक्ष रायपुर , किशोर यादव प्रदेश संरक्षक बिलासपुर, माधव कुंवर सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष रायपुर, सुरेश कुमार यादव प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिलाध्यक्ष बिलासपुर, रविद्र यादव प्रदेश उपाध्यक्ष बेमेतरा, मन्ना लाल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष राजनांदगांव, चन्द्रहास यादव प्रदेश उपाध्यक्ष बालोद, राजेश कुमार यादव प्रदेश सचिव रायपुर, ललित यादव प्रदेश सचिव भिलाई दुर्ग, रुप लाल यादव प्रदेश सचिव बालोद, रमेश यादव प्रदेश कोषाध्यक्ष रायपुर, पुरन लाल यादव प्रदेश महासचिव राजिम, अशोक यादव प्रदेश महासचिव, लीलाराम यादव प्रदेश महासचिव, कमलेश यदु प्रदेश महामंत्री गरियाबंद, ईश्वर यादव प्रदेश महामंत्री खैरागढ, चन्द्र प्रकाश यादव प्रदेश सह-सचिव रायपुर, विनोद यादव प्रदेश सह-सचिव महासमुंद, डोम लाल यादव प्रदेश सह-सचिव कवर्धा, देवप्रसाद यादव प्रदेश संगठन मोहला-मानपुर सहित अन्य मौजूद रहे।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This