कोहडिय़ा बस्ती में 2 अलग-अलग घरों में निकला नाग, सर्पमित्र ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Must Read

कोहडिय़ा बस्ती में 2 अलग-अलग घरों में निकला नाग, सर्पमित्र ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

कोरबा। जिले के चारापारा कोहडिय़ा बस्ती में 2 अलग-अलग घरों में विषैला नाग घुसने से हडक़ंप मच गया। पहले घर में 6 फीट लंबा विषैला सांप मिला। स्थानीय लोगों ने सर्प मित्र शंकर राव को सूचना दी।शंकर राव ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने सांप को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। शंकर राव ने बताया कि यह अत्यंत विषैला सांप था। इसके काटने से जान का खतरा हो सकता था।दूसरे घर में भी एक विषैला नाग कुंडली मारकर बैठा मिला। अंधेरे में घर वालों को इसका पता नहीं चला। जब वे कमरे में घुसे तो सांप की आवाज सुनकर भाग खड़े हुए। जहां सांप था, वहां काफी संख्या में उसके अंडे भी मिले।सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ा।सर्प मित्र ने दोनों सांपों को अंडों समेत सुरक्षित निकाला और जंगल में छोड़ दिया। शंकर राव के अनुसार मौसम बदलने के साथ सांप निकलने की घटनाएं बढ़ रही हैं। वे सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करते हैं।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This