Sunday, March 1, 2026

कौशल महोत्सव में इशिता रही अव्वल

Must Read

कौशल महोत्सव में इशिता रही अव्वल

कोरबा। कथक नृत्य के क्षेत्र में इशिता कश्यप अब नया नाम नहीं रहा। अपने पुरस्कारों की सूची में इजाफा करते हुए इशिता ने एक बार फिर कोरबावासियों को मुस्कुराने का मौका दिया है। विगत दिनों 12 से 16 जुलाई तक रायपुर में केपीएस कमल विहार तथा कृष्णा ललित कला महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर गायन, वादन, शास्त्रीय नृत्य संगीत प्रतियोगिता कौशल महोत्सव का आयोजन किया गया था। 5 दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में देश के अनेक राज्यों से प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमें जिले की नन्ही कलाकार इशिता कश्यप ने कत्थक नृत्य जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है। इशिता कश्यप ने अपने नृत्य की शुरुआत शिव तांडव से करते हुए रायगढ़ घराने के बोल बंदिशों के साथ लगातार 120 चक्कर का अद्भुत प्रदर्शन कर निर्णायको एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इशिता विगत 5 वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय तबला वादक एवं नृत्य गुरु मोरध्वज वैष्णव के मार्गदर्शन में कथक नृत्य के कठिन बोल बंदिशों की शिक्षा ले रही है। परिणाम स्वरूप 10 वर्ष की छोटी सी उम्र में ही इशिता अनेकों राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचो पर अपनी कला का लोहा मनवा चुकी है। इनकी उपलब्धियों को देखते हुए कलेक्टर संजीव झा एवं पूर्व कलेक्टर श्रीमती रानू साहू उसे सम्मानित कर चुके हैं। इशिता एवं उनके माता पिता उपलब्धियों का श्रेय गुरु मोरध्वज वैष्णव को दे रहे है। इशिता केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी क्रमांक 2 में कक्षा 5वी की छात्रा है। उनके पिता रघुनंदन कश्यप एवं माता अनिता कश्यप है। उनकी इस उपलब्धि से गुरुजनों, सगे संबंधियों एवं विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती एम शारदा राव, प्रधान पाठक संगीता रानी दास सहित सभी शिक्षकों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This