Thursday, February 12, 2026

क्रिसमस की तैयारी में जुटा मसीही समाज

Must Read

क्रिसमस की तैयारी में जुटा मसीही समाज

कोरबा। केसीडब्ल्यूएएस के तत्वाधान में कोरबा मसीही समाज की ओर से क्रिसमस की तैयारी जोरों पर की जा रही है। क्रिसमस को लेकर 20 दिसंबर को भव्य रैली निकाली जाएगी। कोरबा केसीडब्ल्यूएएस के सचिव व रेव्ह. राजकुमार दान ने बताया कि क्रिसमस रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली कोरबा मेनोनाईट चर्च से टीपी नगर, बुधवारी चौक होते हुए सुभाष चौंक से वापस ओपन थिएटर में समापन होगा। इसकी तैयारी ईसाई समुदाय में बड़े ही जोर-शोर से किया जा रहा है। मसीही समाज की इस रैली में बड़ी संख्या में मसीही जन एकत्रित होते है। दिसंबर माह लगते ही क्रिसमस की तैयारी में मसीही लोग जुट जाते है। वहीं दूसरी तरफ केरौल सिंगिंग (गडरिया दल) यीशु के जन्मोत्सव का संदेश देने के लिए ईसाई लोगो के घरो में गाजे-बाजे के साथ जाते है। क्रिसमस को लेकर चर्च को आकर्षक रूप में सजाया जा रहा है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This