Tuesday, January 27, 2026

क्षितिज गुरभेले को जनपद पंचायत कोरबा के सीईओ का जिम्मा

Must Read

क्षितिज गुरभेले को जनपद पंचायत कोरबा के सीईओ का जिम्मा

कोरबा। जिला प्रशासन द्वारा प्रशासनिक कार्यों के निर्वहन एवं सुचारू संचालन हेतु पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर अजीत वसंत के आदेशानुसार जिला कार्यालय कोरबा में सहायक कलेक्टर के रूप में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी क्षितिज गुरभेले को आगामी आदेश पर्यन्त तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी अवधि में जनपद पंचायत कोरबा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी कौशाम्बी गबेल को कार्यालय जिला पंचायत कोरबा में संलग्न किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। कलेक्टर द्वारा जारी उक्त आदेश के तहत जनपद पंचायत कोरबा में योजनाओं के संचालन, विकास कार्यों की निगरानी, ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रमों की प्रगति एवं अन्य प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन अब क्षितिज गुरभेले के मार्गदर्शन में किया जाएगा।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में secl खेल परिससर बांकी सुरकछार(गजरा दशहरा मैदान) सहित विभिन्न स्थानों में लहराया तिरंगा जाने कौन से जगह कौन बने मुख्य अतिथि...

बांकी मोंगरा में secl खेल परिससर बांकी सुरकछार(गजरा दशहरा मैदान) सहित विभिन्न स्थानों में लहराया तिरंगा जाने कौन से...

More Articles Like This