Sunday, February 8, 2026

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित 23 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, एसईसीएल दीपका एरिया में एटक को बड़ा झटका

Must Read

कोरबा। एसईसीएल दीपका एरिया में श्रमिक संगठन एटक को बड़ा झटका लगा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित 23 पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है। एसईसीएल दीपका क्षेत्र में एक माह पूर्व ही एटक यूनियन का क्षेत्रीय सम्मलेन हुआ था। इसके बावजूद यूनियन में इन दिनों सब कुछ ठीक नही चल रहा है। हाल ही में कुसमुण्डा क्षेत्र में मजदूर आंदोलन पर एटक के क्षेत्रीय अध्यक्ष का समर्थन रहा है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय सचिव आंदोलन से किनारा कर अलग नजर आए थे। अब विवाद दीपका क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) एसईसीएल के केंद्रीय महामंत्री अजय विश्वकर्मा पर मनमानी ढंग से संगठन चलाने सहित 7 बिंदुओं पर आरोप लगाते हुए एटक के राष्ट्रीय महामंत्री अमरजीत कौर को पत्र लिखा गया है। पत्र में एटक दीपका क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्य जीत सिंह, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य सत्येंद्र कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय सह-सचिव यज्ञेश कुमार द्विवेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय आवास समिति के सदस्य सुरेंद्र कुमार स्वर्णकार, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष व क्षेत्रीय खान सुरक्षा समिति के सदस्य रामनारायण राजवाड़े, दीपका परियोजना के अध्यक्ष मनमीत सिंह सहित 23 क्षेत्रीय और शाखा कार्यकारिणी के सदस्यों ने पद से सामूहिक इस्तीफा दिया है।

Loading

Latest News

अंतिम तिमाही में उत्पादन व डिस्पैच को गति देने पर जोर, एसईसीएल सीएमडी एक्शन मोड में, मेगाप्रोजेक्ट्स का किया निरीक्षण

कोरबा। अंतिम तिमाही में कोयला उत्पादन एवं डिस्पैच बढ़ाने के उद्देश्य से एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन कोरबा स्थित कंपनी...

More Articles Like This