खदान के बाद अब चोरों के निशाने पर दीपका ऑफिसर कॉलोनी

Must Read

खदान के बाद अब चोरों के निशाने पर दीपका ऑफिसर कॉलोनी

कोरबा। दीपका थाना अंतर्गत साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड दीपका एरिया के ऑफिसर कॉलोनी में इन दिनों लगातार हो रही चोरियों से अधिकारी परेशान हैं। चोरों की नजर इन दोनों कोयला खदान से हटकर अब ऑफिसर कॉलोनी में टिक गई है। एक के बाद एक हो रही चोरियों से अधिकारी वर्ग अब परेशान है। ऐसा नहीं है इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही है। चोरों ने एक के
बता दे कि चोरों की नजर इन दोनों कोयला खदान से हटकर अब ऑफीसर कॉलोनी में टिक गई है एक के बाद एक हो रही चोरियां से अधिकारी वर्ग अब परेशान है ऐसा नहीं है इसकी शिकायत पुलिस को नहीं की गई पुलिस को शिकायत करने के बाद भी चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही है। चोरों ने एक के बाद एक पांच आवासों को अपना निशाना बनाया है,26 जनवरी को कार्मिक प्रबंधक जितेंद्र दुबे के आवास क्रमांक सी 87 प्रगति नगर कॉलोनी के यहां से वाशिंग मशीन, माइक्रो ओवन, सिलेंडर, डाइनिंग टेबल फ्रेम, ड्रम समेत अन्य सामान को चोरों ने पार कर दिया। वही आवास क्रमांक सी 121 पंकज कुमार उप प्रबंधक के यहां से टीवी, लैपटॉप, फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रो ओवन कपड़े समेत कीमती सामान को चोर ले उड़े। डिप्टी मैनेजर ईश कुमार सी 58 में निवासरत है। यहां से भी चोरों ने वाशिंग मशीन और कीमती सामानों को चोरी कर लिया। चीफ मैनेजर अश्वनी चंद्रा डी 11 में निवासरत है। उनके यहां से चोरों ने टीवी, फ्रिज, गद्दे कपड़े समेत अन्य कीमती सामानों को चोरों ने निशाना बनाया।लगातार हो रही चोरियां को लेकर अधिकारी अब परेशान है। पुलिस प्रशासन को भी इसकी लिखित शिकायत की गई है। वहीं बीती रात फिर ऑफीसर कॉलोनी के आवास क्रमांक सी 70 में चीफ मैनेजर श्री खिरानी के सुनसान आवास को चोरों ने अपना निशाना बनाया, किंतु समय रहते विभागीय सुरक्षा कर्मी सीआईएसएफ के जवान पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। जिससे यहां चोरी की वारदात को चोर अंजाम तक नहीं पहुंचा सके और वहां से फरार हो गए।

Loading

Latest News

सीईओ जिला पंचायत ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता युक्त कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

कोरबा। सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने गुरुवार को जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत अरदा एवं ढेलवाडीह...

More Articles Like This