खरीफ सीजन से पहले जांची जा रही मिट्टी की सेहत, कृषि विभाग ने शुरू की सैंपल एकत्रीकरण की प्रक्रिया

Must Read

खरीफ सीजन से पहले जांची जा रही मिट्टी की सेहत, कृषि विभाग ने शुरू की सैंपल एकत्रीकरण की प्रक्रिया

कोरबा। जिले में खरीफ सीजन से पहले किसानों के खेतों के उर्वरता की जांच के लिए आठ हजार सैंपलों के परीक्षण का लक्ष्य है। इसके लिए कृषि विभाग ने सैंपल एकत्रीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। जांच के बाद किसानों को स्वाइल हेल्थ कार्ड का वितरण किया जाएगा।
केंद्र सरकार की योजना अंतर्गत मृदा परीक्षण के लिए अनुविभागीय कार्यालय में मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित किया गया है। जिले को इस साल आठ हजार सैंपल जांच का लक्ष्य मिला है। इसे पांच विकासखंड में विभाजित किया गया। प्रत्येक विकासखंड अंतर्गत से 1600 सैंपल लिए जाएंगे। ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारियों ने मिट्टी के सैंपल एकत्र करने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलवा कृषि अनुविभागीय कार्यालय के प्रयोगशाला में मिट्टी के उर्वराशक्ति, पोषक तत्व सहित अन्य उर्वरता की जांच के लिए जरूरी कैमिकल और मशीनों के मरमतीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि मिट्टी का परीक्षण 12 पैरामीटर में होती है। इसमें आर्गेनिक कार्बन, नाइट्रोजन, पोटाश, फास्फोरस, पीएच लवणता, बेरॉन, आयरन सहित अन्य प्रकार की जांच होती है। इससे किसान मृदा और स्त्रोतों के अनुकूल फसल में उपयोग क्षमता के लिए उर्वरता को संतुलित बनाए रखते हैं। इससे फसल के उत्पादन में वृद्धि होती है।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This