खून से लथपथ मिला अधेड, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल
कोरबा।बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत चेक पोस्ट भदरापारा में नदी किनारे एक व्यक्ति खून से लथपथ अवस्था में देखा गया, जिसकी सूचना व्यक्ति के मामा ने डायल 112 को दी। डायल 112 ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को
अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार बीते 10 फरवरी की रात तकरीबन 12 बजे संतोष चौहान पिता स्व फिरंता चौहान 45 वर्ष बेहोशी की हालत में भदरापारा नदी किनारे पड़ा हुआ था, उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिसकी सूचना घायल व्यक्ति के मामा ने डायल 112 को दी, बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत डायल 112 में तैनात आरक्षक हिमांचल सिंह कंवर और चालक सत्येंद्र सिंह गेंदले ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे और तत्काल घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया। वहीं घटना की सूचना बालको थाना प्रभारी को भी दी गई है। फिलहाल व्यक्ति को चोट कैसे लगी है इसका पता नही चल पाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच उपरांत ही घटना की विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।
![]()




























