Tuesday, February 17, 2026

खेत में मवेशी के घुसने को लेकर हुए विवाद में चला टांगी, ग्रामीण घायल

Must Read

खेत में मवेशी के घुसने को लेकर हुए विवाद में चला टांगी, ग्रामीण घायल

कोरबा। खेत में मवेशी के घुसने को लेकर हुए विवाद में एक चरवाहे ने ग्रामीण पर टांगी से हमला कर दिया। ग्रामीण के पीठ में गंभीर चोटें आई है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना पाली थाना अंतर्गत ग्राम कोडार के आश्रित मोहल्ला परसापानी की है। गांव में रहने वाले मोटू राम लकड़ा उम्र 45 ने अपने खेत में मूंगफली का फसल लगाया है। खेत एक झोर से बिलासपुर जिले की सीमा प्रारंभ हो जाती है और वह क्षेत्र ग्राम छतौना बिलासपुर में आता है। छतौना का रहने वाला लक्ष्मण यादव मवेशियों को लेकर चराने के लिए निकला था। मेविशयों का झूंड मोटू राम लकड़ा के खेत में घुस गया। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि चरवाहे ने मोटू पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस केस दर्ज किया है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This