खेत से सबमर्शिबल पंप की चोरी
कोरबा। विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम मातिन में रहने वाले एक किसान के खेत से चोरों ने सबमर्शिबल पंप की चोरी कर ली। किसान ने क्रेडा के सहयोग से अपनी खेत में तीन हॉर्स पावर का पंप लगया था। किसान हरवेन्द्र सिंह की गोंड़ की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। आशंका कि इस चोरी में मातिन या इसके आसपास रहने वाले गिरोह ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
![]()




























